Advertisement 2

विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुचें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बोधन वाला घाट पर विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और सीनियर एसपी किशोर कौशल भी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. डीसी ने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. प्रतिमा विसर्जन के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर पहुंचा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान पर लुढ़क गया, जिससे कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में भीषण हादसा; विसर्जन करने गए डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

दो लोगों की मौत की सूचना आ रही है, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी एक की ही मौत की पुष्टि हुई है. मृतक की पहचान वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. वह जमशेदपुर के कीताडीह का रहने वाला था. उसके पिता का नाम पंचरोपन शर्मा है. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. डीसी ने कहा- घायलों को सर्वश्रेष्ठ

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए. इस हादसे में घायल हुए सभी लोग कीताडीह पूजा समिति के हैं. हादसे के बाद डीसी और एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हों. कहा कि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हो रहे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसलिए इस संबंध में किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें. अगर ऐसी कोई सूचना है, तो सबसे पहले इसकी पुष्टि जिला प्रशासन से करें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version