Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के गठन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जवाहरलाल शर्मा ने दायर की है रिट पेटीशिन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Hearing in the Supreme Court today on the matter of formation of Industrial Township
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : जमशेदपुर में इंडस्ट्रियल टाउन के मुद्दे पर 19.5.25 को न्यायाधीश सूर्यकांत के बेंच में सुनवाई  सीरियल नंबर 7 पर होना रखा गया है। उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में इंडस्ट्रियल टाउन बनाने के लिए उसमें गठित कमेटी के सदस्यों का नाम अखबार में प्रकाशित हुआ थाअत: इंडस्ट्रियल टाउनशिप गठन के खिलाफ जवाहरलाल शर्मा द्धारा  सुप्रीम कोर्ट में रिट पेटिशन दाखिल किया गया है।उसी रिट पेटिशन पर सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़े : गीता थिएटर एवं नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर द्वारा नशा मुक्ति एवं सीपीआर जानकारी हेतु नुक्कड़ नाटक सभा आयोजित

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सभी जानते हैं कि1989 में सुप्रीम कोर्ट ने जमशेदपुर को नगर निगम बनाने का फैसला तीन जजों की बेंच के माध्यम से दिया था। नोटिफिकेशन भी निकल गया था पर धन शक्ति के बल से सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू न हो सका  और अब इंडस्ट्रियल टाउन बनाने की बात हो रही है। सब जानते हैं कि पिछले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टाटा स्टील तथा अन्य लोगों द्वारा सड़क पर लाखों लोगों को उतार कर इसका विरोध किया गया था। देश विदेश के पत्रकार जमशेदपुर खबर को कवर करने के लिए आए थे। तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर टाटा स्टील ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि सरकार तो क्या इसका बाप भी जमशेदपुर को नगर पालिका नहीं बना सकता है। मैं इस केस को30- 40 साल तक खीचूंगा उन्होंने कोर्ट का उपहास करते हुए 

सामने खड़ी भीड़ को कहा था कि कोर्ट कर रवैया तो आप जानते ही हैं पर लोकतंत्र की रक्षा और सभी नागरिकों को संविधान प्रदत्त तीसरे मताधिकार तथा अन्य सभी नागरिक सुविधाओं  की लड़ाई  जारी है। ईश्वर जमशेदपुर की जनता की मदद करे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator