समाचार

प्रवीण शंकर कपूर द्वारा मंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई 23 जुलाई को निर्धारित

सोशल संवाद / नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि का मामला आज अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट तान्या बमनियाल की अदालत में आया। वादी कपूर अपने वकील शौमेंदु मुखर्जी के साथ अदालत में मौजूद थे, जबकि मंत्री आतिशी अपने वकील के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित हुईं और उनकी एक अन्य वकील अदालत कक्ष में उनके लिए उपस्थित हुईं।

यह भी पढ़े : ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा स्पीकर, आसन तक लेकर गये पीएम मोदी और राहुल गांधी

जब अदालत ने मामला उठाया तो आतिशी को अदालत से समन ना मिलने और शिकायत के कागजात न मिलने का मुद्दा सामने आया, लेकिन कपूर के वकील ने अदालत के समक्ष समन सेवा प्रमाण प्रस्तुत किया। इसके बाद अदालत के निर्देश पर कपूर के वकील ने अदालत कक्ष में उपस्थित श्रीमती आतिशी के वकील को शिकायत के कागजात दिए। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 23 जुलाई 2024 निर्धारित की है जब सुश्री आतिशी के उपस्थित होने की उम्मीद है।

अदालत की सुनवाई के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि मंत्री श्रीमती आतिशी ने झूठा आरोप लगाया कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के विधायकों को उनके दल छोड़ने के लिए प्रलोभन दे रही है जिसने करोड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसके कारण मुझे मानहानि का मुकदमा दायर करना पड़ा। अच्छा है कि आतिशी अदालत में उपस्थित हुईं और हमें उम्मीद है कि वह 23 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगी और सौहार्दपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने के लिए माफी मांगेंगी। कपूर ने कहा है कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उन्हें जमानत लेनी होगी और मामला अपने निष्कर्ष तक चलेगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

4 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

5 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

6 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

6 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

8 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

8 hours ago