Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड सितम ढा रही गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड सितम ढा रही गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में गर्मी ने अभी से सितम ढाना शुरू कर दिए हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच सकता है।

यह भी पढे : समग्र शिक्षाः ट्रेजरी में 593 करोड़ फंसे मानदेय समेत कई भुगतान लटके

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

राज्य के सरायकेला में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे अधिक तापमानों में शामिल है। इससे पहले 4 अप्रैल को यहां 40.3 डिग्री और मेदिनीनगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

हालांकि, 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 19 अप्रैल से पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बच्चों, बुजुर्गों व बाहर काम करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। किसानों को भी फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह दी गई है, ताकि बढ़ती गर्मी से नुकसान को कम किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator