Dr Abhishek Child Care

कोल्हान समेत धनबाद, बोकारो में हीट वेव की चेतावनी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कोल्हान समेत धनबाद, बोकारो में हीट वेव की चेतावनी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : मार्च के मध्य महीना आते ही झारखंड तपने लगा है। कोल्हान में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत धनबाद, बोकारो का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इधर रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार कोल्हान समेत धनबाद बोकारो में अगले दो दिन तक यानी आज 15 एवं 16 मार्च को ऊष्ण लहर ( HEAT HAVE) का असर देखा जा सकता है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। 

यह भी पढ़े : भारत का स्पेक्ट्रम घोटाला: मोदी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों को टेलीकॉम कैसे गिफ्ट किया?

हीटवेव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की गई है, जिसमें अपराह्न 12:00 से 3:00 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचे। अत्यधिक मात्रा में पानी पिए भले ही प्यास ना भी लगा हो तब भी पानी अवश्य पीते रहे। इधर जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार कर गया है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास है। अगले दो दिन तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator