---Advertisement---

झारखंड में शुक्रवार से बढ़ेगी गर्मी….तापमान में होगा इजाफा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मौसम विभाग ने झारखंड में शुक्रवार से गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छंट जाएंगे। धूप की तपिश बढ़ेगी और हवा के रुख में भी बदलाव होगा। दक्षिण-पूर्व और दक्षिणी-पश्चिमी हवा की जगह पर अब गर्म स्थानों से आनेवाली शुष्क गर्म पछुआ हवा जनजीवन को परेशान कर सकती है।

इधर, रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहे। इस दौरान गोड्डा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम 31.7 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.4 और मेदिनीनगर में 32.4 डिग्री रहा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के आसपास कोई भी सिस्टम मौजूद नहीं है। बंगाल की खाड़ी भी बिल्कुल शांत है। इससे राज्य में पश्चिमी दिशा से आनेवाली हवा के रुख में और तेजी आएगी। इस दौरान राज्य का पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। गर्म लहर चलने की संभावना है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट