Dr Abhishek Child Care

अगले तीन दिन यूपी-बिहार समेत इन राज्यों गर्मी करेगी बेहाल; हीटवेव का अलर्ट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  देश भर में गर्मी पूरी तरह से अपना रूप दिखाने लगी है। गर्मी का आलम ये है कि उत्तर प्रदेश समेत 9 अलग-अलग राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राज्यों में अगले तीन से चार दिन काफी चिंताजनक बने हुए है।

कल का अधिकतम तापमान मध्य और पूर्व के अधिकांश हिस्सों में 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच था। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों के साथ साथ प्रायद्वीपीय इलाके भी शामिल थे। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर भारत के कई हिस्सों, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में और मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। 2 दिनों के हीटवेव के बाद गर्मी के कम होने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version