---Advertisement---

झारखंड में हीटवेव को लेकर अलर्ट, मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में हीटवेव को लेकर अलर्ट, मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्यभर के प्रशासनिक अधिकारियों को आम जनता की सुविधा और राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

ये भी पढे : नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का भाजपा पर हमला, कहा- जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही निगम

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया है कि कार्यालयों के बाहर तथा सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल उपलब्धता की सूचना भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके।

जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से होगी सप्लाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत और वैकल्पिक जल व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

उन्होंने साफ कहा कि राज्य के किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है।

हीटवेव के दौरान सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दें और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा, “जनहित सर्वोपरि है और हर नागरिक तक राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---