Dr Abhishek Child Care

झारखंड में 27 तक हीटवेव का अलर्ट, अधिकांश जिले 40 डिग्री के पार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड में 27 तक हीटवेव का अलर्ट, अधिकांश जिले 40 डिग्री के पार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : झारखंड में मौसम विभाग ने आज से 27 अप्रैल तक हीट वेव अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन इलाकों में हिट वेव का सबसे ज्यादा खतरा है, उनमें कोल्हान प्रमंडल शामिल है। इसमें मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला- खरसांवा का इलाका शामिल है। इन इलाकों में हीट वेव का खतरा बढ़ रहा है। यहां बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की अपील की है और आज यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल तक कोल्हान प्रमडल में हिट वेव का खतरा है।

यह भी पढ़े : गर्मी में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये कमाल की चीजें

जबकि 26 अप्रैल को कोल्हान के साथ- साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद के जिलों में संथाल के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट वेव का खतरा बढ़ रहा है। 27 अप्रैल को यह कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर, संथाल के साथ- साथ कई दूसरे जिलों में भी बढ़ रहा है। धीरे-धीरे पूरे राज्य में हिट वेव का खतरा बढ़ रहा है। राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के आंकड़े के नीचे आ गया है। जिन जगहों पर अधिकतम तापमान अब भी 40 के आंकड़े को पार कर रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator