आज भी हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आज भी हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज चौथे दिन शुक्रवार को भी बारिश हुई। देर रात बारिश का सिलसिला जारी रहा। कल यानी 28 सितंबर को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : टाटा मोटर्स में 325 कर्मी होंगे स्थायी, निकली सूची, 3 अक्टूबर से 18 नवम्बर के बीच होगा मेडिकल टेस्ट

Sunrise Enclave

यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 सितंबर, 2024 को दी। केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इधर निम्न दबाव के चलते बने साईक्लोनिंग का असर 29 सितंबर तक रहेगा।

6 मिमी बारिश रिकॉर्ड :

बंगाल में बने निम्न दबाव के चलते शुक्रवार को बारिश हुई। दोपहर से लेकर देर शाम तक हुए हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, जो समान्य से 0.7 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज की गयी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---