---Advertisement---

झारखंड में एक बार फिर से भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

By Annu kumari

Published :

Follow
Today weather in Jamshedpur (Monday, June 30, 2025)

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड में एक बार फिर से भारी वर्षा की चेतावनी है, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने शुक्रवार को स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी इस स्पेशल बुलेटिन-5 में कहा गया है कि झारखंड में 2 दिन 8 अगस्त और 12 अगस्त को प्रचंड बारिश होगी. 8 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दूसरी तरफ देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गमला और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए आईएमडी के मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र ने इसी बुलेटिन में कहा है कि 12 अगस्त 2025 को झारखंड के लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि औसत समुद्र तल पर मानसून गर्त (Monsoon Trough) अब फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खीरी, पटना, बांकुड़ा, दीघा से गुजरते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल के तटों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से ऊपर 3.1 और 5.8 किलोमीटर के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

इतना ही नहीं, उत्तर-पूर्वी, उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों से गुजरता हुआ एक गर्त यानी ट्रफ कायम है और समुद्र तल से ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि इस मौसमी प्रणाली का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। इसी प्रणाली की वजह से झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए जनता से अपील की जाती है कि वे सतर्क रहें। आवश्यक सावधानी बरतें। इस दौरान आंधी और वज्रपात की भी संभावना है। 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से आंधी आ सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---