सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। इस दौरान में गर्जन के साथ 30- 40 किलोमीटर प्रति रफ्तार की हवा चल रही है। इससे बारिश की रफ्तार और तेज हो गई है। बारिश के दौरान वज्रपात जारी है। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी से त्राहिमाम कर रहे लोगों को आज बड़ी राहत मिली है। चल रही गर्म हवाएं अब ठंड हवाओं में तब्दील हो गई है। लोगों को भी राहत के साथ चेहरे खिल उठें हैं। सड़कों पर पानी ही पानी जमा हो गए हैं। इसके साथ ही जल जमाव से लोगों की थोड़ी सी परेशानी जरूर हो रही है। मौसम विभाग रांची के अनुसार इस तरह के मौसम अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहेंगे।
पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू
Published :
