Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, पिछला हिस्सा हुआ डैमेज, यात्री और पायलट सुरक्षित

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: केदारनाथ के लिए बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों के चलते शनिवार को आपातकालीन स्थिति में हाइवे पर लैंड कराना पड़ा. इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं।

केदारनाथ में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद एक बार फिर हादसा होते हुए टला। यह चौथा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले भी केदारनाथ हेलिपैड के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है, जिसमें दो एम्स के डॉक्टर और पायलट बाल-बाल बचे थे. प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर था और सभी यात्री तीर्थयात्री ही बताए जा रहे हैं. लैंडिंग के बाद तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator