सड़क हादसे में घायल की मदद करें, किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य : बैरम खान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Help those injured in road accidents

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को पांच ‘गुड समैरिटन (नेक नागरिक)’ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : जेएलएन कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह, 100 KVA सोलर प्लांट का उद्घाटन

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार के हाथों सम्मानित नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

सम्मानित होने वाले नागरिकों में बैरम खान भी शामिल रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद बैरम खान ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि सड़क के आसपास कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में दिखाई देता है तो लोग आगे बढ़कर उसकी मदद करें और उसे जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाने के लिए समय पर की गई छोटी-सी मदद भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। किसी की जान बचाना इंसानियत के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है।

बैरम खान ने कहा कि कई बार लोग पुलिस पूछताछ या कानूनी प्रक्रिया के डर से दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे हट जाते हैं। उन्होंने लोगों से इस तरह के भय को दूर करने की अपील करते हुए कहा कि घायल की मदद करना प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से घटना के संबंध में जानकारी देना चाहता है तो वह अपनी इच्छा से जानकारी दे सकता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ‘गुड समैरिटन’ को सम्मानित किए जाने की पहल आम नागरिकों में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की भावना को बढ़ावा देगी।

बैरम खान ने आम लोगों से अपील की—

“सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर आगे बढ़ जाएं नहीं, बल्कि उसकी मदद के लिए आगे आएं। हो सकता है आपकी कुछ मिनट की मदद किसी परिवार के सदस्य की जिंदगी बचा दे।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version