Advertisement 1
Advertisement 2

हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने, मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण कर लिया है. हेमंत सोरेन को राज्यपाल डॉ सीपी राधाकृष्णन ने उनको दोबारा मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. सिर्फ अकेले मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने पदभार संभाला है. बाद में दूसरे लोगों को शपथ दिलाया जायेगा. सबसे बातचीत करने के बाद ही वे मंत्रिमंडल का गठन करेंगे. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद रहेंगे.

उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, राजद और झामुमो के तमाम विधायक भी मौजूद थे. अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी. इस तरह गुरुवार से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो गये है. इसके साथ ही अब इस पर कयास ज्यादा लग रहे है कि आखिर चंपाई सोरेन की पार्टी या सरकार में क्या भूमिका रहेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator