बेंगलुरु में कॉफी शॉप के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला: 2 घंटे से रिकॉर्डिंग हो रही थी, स्टाफ गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बेंगलुरु में कॉफी शॉप के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कॉफी शॉप के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला है। इसे टॉयलेट शीट के ठीक सामने डस्टबिन में छिपाकर रखा गया था। इसमें दो घंटे से रिकॉर्डिंग हो रही थी। इसे एक महिला ने पकड़ा। घटना शनिवार (10 अगस्त) की बेंगलुरु के बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव कॉफी आउटलेट की है।

यह भी पढ़े : कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप, फिर हत्या:आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी; सीएम ममता ने कही बड़ी बात

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कैफे में मौजूद एक शख्स ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि फोन को डस्टबिन बैग के अंदर सावधानी से छिपाया गया था, जिसमें केवल कैमरा ही दिखाई दे रहा था। फोन फ्लाइट मोड पर था, जिससे कॉल या मैसेज आने पर किसी तरह की आवाज न आए।

पुलिस ने कॉफी शॉप के स्टाफ को गिरफ्तार किया

वॉशरूम में फोन मिलने पर महिला ने कैफे के कर्मचारियों को जानकारी दी। पता चला कि फोन वहां काम करने वाले एक स्टाफ का ही है। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सदाशिवनगर पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की एक दोस्त ने मामले की शिकायत की थी। इसके बाद कॉफी शॉप के एक स्टाफ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगभग बीस साल का है और कर्नाटक के भद्रावती का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 (किसी महिला की निजी तस्वीरों को उसकी सहमति के बिना देखना, कैप्चर करना और प्रसारित करना) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

कॉफी कंपनी ने स्टाफ को नौकरी से निकाला

थर्ड वेव कॉफी ने घटना को लेकर विवाद के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने लिखा- हमें बेंगलुरु में हमारे बीईएल रोड आउटलेट पर हुई घटना पर दुख है। हम थर्ड वेव कॉफी में ऐसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमने आरोपी को तुरंत बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दे थर्ड वेव कॉफी फेमस कॉफी चेन है, जिसके पूरे भारत में आउटलेट हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, भारत के 6 शहरों में इसके 90 से ज्यादा कैफे हैं। अकेले बेंगलुरु में थर्ड वेव कॉफी के 10 आउटलेट हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---