Advertisement 2

बांग्लादेशी घुसपैठ पर हाई कोर्ट सख्त, कहां – मामला सामने आने पर 6 जिलों के डीसी के खिलाफ चलेगा अवमानना का केस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संताल परगना के 6 जिलों के डीसी को कड़ी चेतावनी दी है. कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में सख्त टिप्पणी की और कहा कि यदि इन जिलों में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला सामने आया तो 6 जिलों के डीसी के खिलाफ अवमानना केस चलाया जाएगा.

संताल परगना के जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने झारखंड और केंद्र सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ की लगातार रिपोर्टों के बावजूद दोनों सरकारें ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपना पक्ष रखने के लिए और समय की मांग की, जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 12 सितंबर निर्धारित की.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version