Advertisement 2

1 अप्रैल से हाईवे सफर महंगा, टोल दरों में बढ़ोतरी लागू, कैश बंद और FASTag-UPI अनिवार्य

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Highway travel to become more expensive from April 1
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: देशभर में 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने जा रहा है। टोल टैक्स दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू की जा रही है, जिसका असर झारखंड के मैथन टोल प्लाजा सहित सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर पड़ेगा। नई दरें लागू होने के बाद निजी और व्यावसायिक वाहनों को अधिक शुल्क चुकाना होगा, जिससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: नगर निगम सख्त: 31 मार्च तक किराया जमा करें, वरना लाइसेंस रद्द और दुकान खाली कराने की कार्रवाई

झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब 5 से 15 रुपये तक अतिरिक्त टोल देना होगा, जबकि मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एनएचएआई ने बढ़ी हुई दरों की सूची सभी टोल प्रबंधन को भेज दी है और इसके तहत नई दरें 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू होंगी।

नई दरों के अनुसार ओवरसाइज भारी वाहनों का टोल 655 से बढ़ाकर 670 रुपये, कंस्ट्रक्शन हेवी व्हीकल का 640 से 650 रुपये, जबकि ट्रक और बस का 345 से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है। कार चालकों को अब 100 की जगह 105 रुपये चुकाने होंगे। वहीं स्थानीय वाहनों के टोल में भी 5 रुपये की वृद्धि की गई है और मासिक शुल्क 350 से बढ़कर 360 रुपये हो गया है।

टोल प्रबंधन द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि नई दरों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह है कि अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और शुल्क केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही लिया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने या टोल बकाया रहने की स्थिति में एनएचएआई द्वारा एसएमएस और ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा, और भुगतान नहीं करने पर जुर्माने की भी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में हाईवे पर सफर करने वालों को अपनी जेब और डिजिटल भुगतान दोनों तैयार रखने होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version