Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जेएलएन कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह, 100 KVA सोलर प्लांट का उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Hindi Diwas celebration and inauguration of a 100 kVA telecom plant at Jailan College
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, चक्रधरपुर में बुधवार को ‘वर्तमान समय में कबीर की प्रासंगिकता’ विषय पर हिंदी दिवस समारोह सह कबीर जयंती आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में 100 KVA सोलर प्लांट का उद्घाटन किया और बीएड हॉल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : Jharkhand SIR: चंपाई सोरेन का JMM-कांग्रेस पर हमला, बोले- SIR को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने छात्रों से समय का सदुपयोग करते हुए स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि जरूरी है।

विधायक ने बताया कि कॉलेज के कायाकल्प के लिए सरकार की ओर से कई विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। नए भवन समेत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा। रानी तालाब के जीर्णोद्धार की भी योजना है।

वहीं प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार ने कॉलेज के विकास में विधायक के प्रयासों के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, राजनीतिशास्त्र के डॉ. पी. सियाल, अर्थशास्त्र की प्रो. गीता सोय, कॉमर्स की प्रो. शाश्वती कुमारी, प्रो. मेरीनिला हांसदा, प्रो. मालती, सुजीत कुमार मिश्रा, एस.पी. रावत, हेड क्लर्क पंकज प्रधान, धीरज महतो, किशन बहादुर सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator