सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बोलानी टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में हिंदू नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर बुलडोजर, NTPC क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं माता सरस्वती की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में भगवा ध्वज फहराया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बनमाली महाकुड सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में बताया।









