सोशल संवाद/जमशेदपुर : धर्म रक्षणी पौरोहित्य महासंघ कि बैठक साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर में हुई, जिसमे जमशेदपुर के विभिन्न स्थानो के आचार्य उपस्थित हुए। उपस्थित आचार्यो ने होली के उत्सव पर विचार विमर्श किया गया, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सोमवार 02 मार्च 2026 मध्य रात्रि 01 बजकर 19 मिनट के बाद करने का निर्णय किया गया। 3 मार्च को प्रातः चंद्र ग्रहण का सूतक 06:20 प्रातः से प्रारम्भ होकर, दोपहर 03:20 से ग्रहण प्रारम्भ होकर ग्रहण मोक्ष 06:48 संध्या मे होगा। अतः रंगभरी होली 04 मार्च के दिन मनाने का निर्णय लिया गया।
ये भी पढे : जुगसलाई, मानगो और चाकुलिया में आज शाम से 24 की सुबह तक ‘ड्राई डे’
महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जात- पात उच -नीच का भेद भाव छोड़कर होली का त्यौहार मनाये। साथ ही झा ने कहा कि मानगो, जुगशालाई एवं आदित्यपुर मे पार्षद एवं महापौर का चुनाव है, हम आम आवाम से प्रार्थना पूर्वक निवेदन है, राग एवं द्वेष को छोड़कर, इस चुनाव को प्रतियोगिता कि तरह ध्यान मे रखकर अपने अपने नगर मोहल्ला मे अमन चैन एवं विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र मे जाकर अपने मतों का उपयोग कर स्वच्छ समाज का निर्माण करने मे सहयोग करें, बैठक मे मुख्य रूप से -दिलीप कुमार पाण्डेय, अमित कुमार शर्मा, बिप्पीन कुमार झा, राकेश कुमार झा, गोपाल झा, शंकर मिश्र, राम अवधेश चौबे, बापी मुख़र्जी, चंद्र मोलेश्वर झा, चंद्रकांत झा, प्रेम चंद्र झा, सुधीर कुमार एवं अन्य गणमान्य आचार्य उपस्थित थे।










