सोशल संवाद / डेस्क : सावन महीना भगवान भोलेनाथ के नाम होता है। पूरे सावन में भक्त भोले नाथ की आराधना में लीन रहते हैं। भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र और जल चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते है।
बाबा भोलेनाथ के भक्त पूरे साल सावन के महीने का इंतजार करते हैं। सावन में भक्तों को शिव जी से बल बुद्धि एवं विधा प्राप्त होती है। सावन के पावन महीने में जो भी 5 सोमवारी का व्रत करता है उसपर शिव जी की कृपा सदैव बनी रहती है। आपको बता दें कि सावन के सोमवार का व्रत करने का चलन लड़कियों में खूब है। ऐसी मान्यता है कि यह व्रत करने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है।इसलिए चलिए जान लेते हैं इस साल सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और पहला व्रत कब रखा जाएगा।
सावन का महीना कब हो रहा शुरू
पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी जिसका समापन अगले दिन यानी 04 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर होगा। सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई 2023 को रखा जाएगा।
सावन का महत्व 2023
सावन महीना भगवान भोलेनाथ के नाम होता है। पूरे सावन में भक्त भोले नाथ की आराधना में लीन रहते हैं। भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र और जल चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते है। जिससे मनोकामना पूरी होती है। इस महीने में भक्त कई धार्मिक स्थलों पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने भी जाते हैं। इस महीने में सोमवार का व्रत और सावन स्नान की परंपरा है। लाखों भक्त सावन में पैदल कांवर यात्रा पर भी जाते हैं। इस महीने कांवर यात्रा का भी खास महत्व है। साथ ही इस मास में सोलह सोमवती का व्रत करने से कुआंरी कन्याओं को मनचाहा जीवन साथी मिलता है।