सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में नये नामांकन वाले बच्चों की माताओं के लिए “घर ही विद्यालय परियोजना” के पाँचवें भाग का सफल आयोजन बीते शनिवार को किया गया।
इस कार्यक्रम में 25 अभिभावकों के रूप मे बच्चों के माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गणेश्वर गिरि ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार बच्चे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के महत्व एवं उसकी आवश्यकता को सहज रूप से समझ सकते हैं।
इसके पश्चात माताओं एवं बच्चों की सहभागिता से विज्ञान के दो प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा इस पहल की सराहना की।










