सोशल संवाद / डेस्क : आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में बाहर के खाने पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे पेट में गैस, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यहां कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
यह भी पढ़े : क्या नींबू और शहद का पानी पीने से वज़न काम होता है , जाने असलियत
1. लहसुन का सेवन
लहसुन गैस और अपच को रोकने में मदद करता है। खाली पेट एक या दो लहसुन की कलियां चबाने से लाभ मिल सकता है। इसके बाद आप पानी पी सकते हैं।
2. अजवाइन, सौंफ और अदरक की चाय
अजवाइन, सौंफ और अदरक की चाय पाचन को दुरुस्त करती है और गट हेल्थ में सुधार करती है। आप इन तीनों चीजों को मिलाकर चाय बना सकते हैं या अजवाइन को सेंधा नमक के साथ चबा सकते हैं।
3. छाछ और दही
छाछ और दही पेट को ठंडा रखते हैं और अपच से राहत दिलाते हैं। आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं।
4. सेब का सिरका
सेब का सिरका भी पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से गैस से राहत मिलती है।