Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर पहुंचने पर ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा का सम्मान किया – आनन्द बिहारी दुबे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जमशेदपुर पहुंचने पर ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा का सम्मान किया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा BSF के जवान धीरज कुमार राय का *स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र, पुष्प गच्छ प्रदान कर एवं प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी का मूर्ति सौप कर बधाई एवं शुभकामना दिया।

यह भी पढ़े : सारंडा में वन्य जीव अभ्यारण्य बनाने के सुप्रीम निर्देश से सरयू राय प्रसन्न

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागणों ने कहा कि जमशेदपुर के जवान ने ऑपरेशन सिंदूर में योगदान दे कर जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। हमारे सेना के कौशल ने आतंकवादी एवं पाकिस्तान के घमंड को ध्वस्त किया है।

कांग्रेस नेताओं ने जवान धीरज कुमार राय के पिता बशिष्ठ राय एवं माता श्रीमती चमेली देवी, भाई निलेश कुमार राय का अभिवादन किया। जिनके सुपुत्र ने देश के मान सम्मान को उंचा किया। जैसे ही जवान के घर पर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल के पहुँचते ही आस पडोस के लोग भी काफी संख्या में पहुँच कर घर का माहौल खुशनुमा बना दिया। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल BSF जवान के आवास – बागुनहातु, बी. ब्लाॅक, रोड नंबर-5, सुखा तलाब, नदी किनारे पहुंच कर सम्मान देने का कार्य किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर संजय घोष, विनोद यादव, अखिलेश यादव, सुनीता ओझा, धीरज कुमार, चन्द्रवती पाल, सचिन कुमार सिंह, दीपक कर्मकार, हरिहर प्रसाद, अभिषेक बेरा, सुनील कुमार, रामदास मेहता, गुरुपदो गोराई, मृत्युंजय प्रमाणिक सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator