Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर में भीषण हादसा; विसर्जन करने गए डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. एक अनियंत्रित ट्रक ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. कई लोग ट्रक के नीचे फंस गए. लोग इधर-उधर भागने लगे. जिस ट्रक ने लोगों को कुचला, उसी ट्रक पर जुगसलाई नया बाजार की समिति प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लेकर आई थी. समाचार लिखे जाने तक घायल दो लोगों की मौत हो चुकी है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में आईसीयू में रखा गया है.

बिष्टुपुर के पास स्थित बेलीबोधनवाला घाट पर हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. अंधेरा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतें आईं. बताया गया है कि एक ट्रक पर प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लाया गया था. यही ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ ढलान पर लुढ़क गया. गाड़ी के पीछे मौजूद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए. जैसे ही दुर्घटना हुई ट्रक छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया. काफी देर तक कई लोग ट्रक के नीचे फंसे रहे. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator