---Advertisement---

बड़बिल के कलिंगा नगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर–बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
ent took place in Kalinga Nagar बड़बिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल थाना क्षेत्र के कलिंगा नगर के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुलानी से बड़बिल की ओर आ रहे एक ट्रेलर और बड़बिल से बोलानी की ओर जा रही मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बिद्युत बरण महतो ने नितिन नवीन से की मुलाकात, जमशेदपुर आने का दिया न्योता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक पंचवटी स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही बड़बिल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बड़बिल स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version