---Advertisement---

Jamshedpur के एग्रिको में खौफनाक ट्रिपल मर्डर, पूर्व Tata Steel कर्मी पर पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur के एग्रिको में खौफनाक ट्रिपल मर्डर, पूर्व Tata Steel कर्मी पर पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड की लौहनगरी Jamshedpur सोमवार सुबह उस वक्त दहल उठी, जब एग्रिको इलाके से एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई। एग्रिको क्रॉस रोड नंबर-13 स्थित क्वार्टर एल-13 में पूर्व टाटा स्टील कर्मी रविंद्र सिंह के घर से उनकी पत्नी, 27 वर्षीय बेटे और 30 वर्षीय गर्भवती बेटी के शव बरामद किए गए।

यह भी पढे : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नवंबर में हुई थी बेटी की शादी, तीन माह की थी गर्भवती

इस दर्दनाक घटना का सबसे भावुक पहलू यह है कि मृतका बेटी की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। वह करीब तीन माह की गर्भवती थी और रविवार रात अपने मायके आई हुई थी।

परिजनों के मुताबिक रात तक घर में सबकुछ सामान्य था। परिवार के लोगों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घर के अंदर का दृश्य देख सन्न रह गई पुलिस

जब पुलिस टीम घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां का मंजर बेहद भयावह था। तीनों शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। शुरुआती जांच में तीनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस को आशंका है कि हत्या गोली मारकर या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई हो सकती है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

घरेलू विवाद की बात आई सामने

मृतक महिला के भाई उदय सिंह ने बताया कि परिवार में पहले भी घरेलू विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इतनी बड़ी वारदात तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुबह दरवाजा नहीं खुलने के बाद शक हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घर से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस फिलहाल घरेलू विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में कोई और शामिल था या नहीं।

एग्रिको इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश

एग्रिको जैसे शांत और पॉश इलाके में हुई इस ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के लोग घटना के बाद डरे हुए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस भयावह वारदात पर दुख और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version