सोशल संवाद / चांडिल : चांडिल के गांगुडीह में 23 करोड़ की लागत से तैयार 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल की सुविधा लोगों को अब तक नहीं मिल पाई है। छह माह से यहां इलाज होने का लोगों को इंतजार है, विभाग की शिथिलता के कारण इस अस्पताल में न तो डॉक्टर बैठ रहे हैं और न ही इलाज शुरू हुई है। करीब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद यह अनुमंडल अस्पताल बनकर तैयार हुआ है। संवेदक ने तीन माह पहले ही अस्पताल भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है।
यह भी पढे : माल ढुलाई के लिए बढ़ेंगे 1000 लोको पायलट
अनुमंडलीय अस्पताल के चालू नहीं चांडिल के गांगुडीह में तैयार प्रमंडलीय अस्पताल। इसके शुरू होने का इंतजार है। इलाज के अभाव में लोगों को जमशेदपुर एवं अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है। अस्पताल के चालू नहीं होने से कई लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं।
ये सुविधाएं हैं मौजूद :
चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में डेंटल समेत कुल 11 ओपीडी, दो ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, एनआईसीयू, डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, उच्च तकनीकी युक्त पैथोलैब, फिजियो थैरेपी, रिकवरी रूम, पोस्टमार्टम हाउस, बेसमेंट पार्किंग, डॉक्टर एवं स्टाफ के क्वार्टर तरह 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
जल्द चालू होगा अनुमंडल अस्पताल : सिविल सर्जन
सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल हैंडओवर कर दिया गया है। जल्द ही अस्पताल चालू होगा। यहां लोगों को सभी प्रकार की सुविधायें मिलने लगेंगी। उन्होंने बतायाय कि अस्पताल भवन में दो गार्ड की नियुक्ति कर दी गई है। वर्तमान चांडिल सीएचसी में नियुक्त डॉक्टर एवं स्टाफ की नव निर्मित अनुमण्डलीय अस्पताल में प्रतिनियुक्त की जाएगी। चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ टेस्ट लैब रहेगा।











