---Advertisement---

न्यूवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में HSE माह की शुरुआत

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इस अवसर पर जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री विजय खां ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह प्रतिबद्धता नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंधन और कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। (HSE) प्रणाली से बेहतर संवाद, लक्ष्यों को हासिल करने, कर्मचारियों के विकास और कामकाज की प्रक्रिया में सुधार होता है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण हमारे व्यवसाय के प्रदर्शन का अनिवार्य हिस्सा हैं।

ये भी पढे : Gangs of Jamshedpur: विक्रम हत्याकांड में गैंग के ‘विभीषण’ की तलाश, दुमका जेल कनेक्शन की जांच तेज

नुवोको सीमेंट प्लांट में सभी गतिविधियों/ कार्यों को (HSE) से जोड़कर संयुक्‍त रूप से काम किया जाता है। यह हमारी सक्रिय और जिम्मेदार सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है। कंपनी का मानना है कि अधिक उत्पादन केवल सुरक्षित कामकाज और सही प्रक्रियाओं से ही संभव है। इसलिए प्रबंधन को सभी विकास कार्यों के केंद्र में रखा गया है। सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को सही दिशा देने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नुवोको सीमेंट प्लांट में एक अलग विभाग है। इस विभाग में प्रशिक्षित और समर्पित कर्मचारी कार्यरत हैं तथा इसके लिए पर्याप्त बजट भी उपलब्ध कराया जाता है। एक स्पष्ट रूप से परिभाषित (HSE) नीति भी है, जिसके तहत कंपनी अपने कर्मचारियों, उनसे जुड़े लोगों, मशीनों, पर्यावरण और आसपास रहने वाले समुदाय की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में प्लांट हेड हरि किशोर जी, तुहीन चौधरी,अमित सिंह, HR हेड राजू मिश्रा, सेफ्टी हेड सुशांतो, डी के सिंह ,समीर कुमार , आलोक बाजपेई, अछूतों तथा यूनियन के तरफ से संजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, विजय देव, एन बी थापा, राजित कर्मकार, और जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version