PM मोदी और UP के CM योगी को दी जान से मारने की धमकी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। थाना सेक्टर -20 में एक न्यूज चैनल के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर को एक ई-मेल किया और ई-मेल के माध्यम से बदमाश ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को हत्या करने की धमकी दी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं । पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पुलिस इस मामले के काफी नजदीक पहुंच गई है।  जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस को शक है कि किसी साइको या प्रेम में विफल रहे व्यक्ति ने इस तरह की मेल किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। साइबर टीम भी इस केस पर काम कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---