नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में जोरदार धमाका….6 लोगों की गयी जान  

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : नागपुर के बाजारगाव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़े : LPG सिलेंडर मात्र 600 रुपये में…सरकार दे रही है 75 लाख नए कनेक्शन

Sunrise Enclave

पुलिस का कहना है कि विस्फोटक कंपनी में धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस कर्मियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।    

घटना के बारे मे कंपनी के मालिक सत्यनारायण नुवाल ने आज तक को बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब ये हादसा हुआ था. मुझे 9 लोगों की मौत के साथ- साथ कई काम करने वालों के घायल होने की जानकारी मिली है. 

यह हादसा कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद पैकिंग करते वक्त हुआ है. आपको बता दें कि सोलर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड यह कंपनी देश के रक्षा विभाग के लिए एक्स्पोसिव्ह और अन्य रक्षा उपकरण सप्लाई करती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट