September 27, 2023 2:47 am
Advertisement

वीरेन्द्र सचदेवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुऐ गिरफ्तार, कई भाजपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स टूटने से आई चोट

Advertisement

सोशल संवाद/दिल्ली :  दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की गई । सचदेवा सहित सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को पुलिस आई.पी. एस्टेट थाने ले गई। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस बैरिकेड्स टूटने से गम्भीर चोट आई है।

आपको बताते चलें कि विरोध प्रदर्शन में तिहाड़ जेल का मॉडल भी बनाया गया जिसके अंदर सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया को बंद दिखाया गया जो प्रदर्शनकारियों एवं राहगीरों में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना। इतना ही नहीं विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री आवास को भी दर्शाया गया जिसकी दिवारों पर केजरीवाल सरकार द्वारा अब तक किए गए भ्रष्टाचारों की लिस्ट भी टंगी हुई थी।

विरोध प्रदर्शन को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी एवं प्रवेश साहिब सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, असम के सह प्रभारी पवन शर्मा, विधायक अभय वर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने किया और कहा भाजपा कार्यकर्ता लम्बे संघर्ष के लियें तैयार हैं और केजरीवाल सरकार के पतन तक संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement

प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले मनीष सिसोदिया के इस्तीफा दिलाने के लिए संघर्ष किया और आज परिणाम सबके सामने हैं। अब अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है क्योंकि इस पूरे शराब घोटाले के सरगना एवं सूत्रधार खुद अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे थे कि वे होली नहीं मनाएंगे। शराब की काली कमाई के पीछे केजरीवाल ने अपने जिस चेहरे को छुपाया था उस चेहरे पर वह होली का रंग कैसे लगा सकते थे।

प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, जयप्रकाश, राजीव बब्बर, जयवीर राणा, सुनील यादव, हरीश खुराना, शहजाद पूनावाला, प्रवीण शंकर कपूर, इमप्रीत सिंह बख्शी, गौरव खारी, लता सोढ़ी, नीरज तिवारी, मोहन लाल दायमा, संतोष पाल, योगिता सिंह, भूपेन्द्र गोठवाल, विक्रम मित्तल के साथ सभी जिलाध्यक्ष एवं निगम पार्षद रेखा गुप्ता, कमलजीत सहरावत आदि सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मलित थे।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें