कदमा में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला,पति फरार

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में गुरुवार सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही आशा देवी को उसके पति लालू यादव ने चाकू मारकर घायल कर दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. आशा लहूलुहान सड़क पर ही पड़ी रही. बच्ची चंचल ने लोगों से मदद मांगी. इसके बाद आशा को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया.

आशा अपने पति से बीते डेढ़ माह से अलग रह रही थी. भाटिया बस्ती निवासी संदीप गोराई के घर पर काम करती है. घटना की जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि सुबह आशा की बेटी आई और घटना के बारे में बताया. इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. संदीप ने बताया कि आशा का पति शराब पीता है और पत्नी के साथ मारपीट करता है, इस कारण वह पति से अलग रह रही थी आरोपी पति फरार चल रहा है.

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • राजनीति

कार्यकाल के अंतिम चरण में “शिक्षा पर बात” संवाद का आरम्भ दिखाता है कि यह सिर्फ एक दिखावा है – वीरेंद्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष…

1 hour ago
  • समाचार

टाटा स्टील नोआमुंडी के तत्वावधान में रन-ए-थॉन 17 नवंबर को आयोजित होगा; तीन श्रेणियों में होगी दौड़

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : वर्तमान वर्ष 2024 मे , टाटा स्टील नोवामुंडी द्वारा…

2 hours ago
  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

22 hours ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

1 day ago