मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं,
सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसमें उन्होंने खुद को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया और कहा कि रमेश बिधूड़ी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी है। भाजपा का मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके सूत्र नही भाजपा पार्टी के विधायक एवं राष्ट्रीय नेतृत्व मिल कर करेंगे।
अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वे दिल्ली का चुनाव भाजपा से हार रहे हैं और इसीलिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि बिधूड़ी हमारे मुख्यमंत्री पद के चेहरा हो सकते हैं। लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं, जो खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं, कि वे किसी वकील से कानूनी सलाह लें और समझें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते वे कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। हमारी पार्टी पूरी तरह से लोकतांत्रिक है, जिसमें निर्वाचित विधायक ही अपने नेता का चुनाव करते हैं और वही नेता मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करता है।
सोशल संवाद/डेस्क : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत…
सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज एक ही…
सोशल संवाद / डेस्क : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा…
सोशल संवाद/डेस्क : होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं।…
सोशल संवाद/जमशेदपुर : मार्च के मध्य महीना आते ही झारखंड तपने लगा है। कोल्हान में…
सोशल संवाद /डेस्क (सिद्धार्थ प्रकाश ): भारत सरकार ने एक बार फिर अमेरिका को खुश…