---Advertisement---

संजय सिंह को चुनौती देता हूं की आयें हमारे किसी भी प्रदेश प्रवक्ता से मोदी सरकार के दिल्ली में किये विकास कार्य पर बहस कर लें – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
संजय सिंह को चुनौती देता हूं की आयें हमारे किसी भी प्रदेश प्रवक्ता से बहस कर लें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की काश संजय सिंह को राजनीतिक षडयंत्र रचने, भ्रम फैलाने से और शराब ठेकेदारों से फुर्सत मिलती तो वह देख और समझ पाते की दिल्ली के हर कोने में जो विकास प्रतिक दिखते हैं वह केन्द्र सरकार की उपलब्धियां हैं।

यह भी पढ़े : भाजपा, आप राजनीतिक लाभ के लिए समुदायों के ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं – सलमान खुर्शीद

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की संजय सिंह नोट करें की यह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सरकार के विकास विज़न का परिणाम है की आज चारों और एक्सप्रेसवे, यू.आर.2, द्वारका एक्सप्रेसवे, मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न वेस्टर्न कॉरिडोर, प्रगति मैदान टनल का जाल बिछा है जिससे जहां यात्रा सुगम हुई है वहीं दिल्ली में वाहन प्रदूषण भी घटा है। संजय सिंह यह भी नोट करें जब केजरीवाल अपना शीशमहल बनवा रहे थे सजवा रहे थे उस वक्त प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भारत मंडपम एवं यशोभूमी बनवा सजवा रहे थे।

वार मैमोरियल एवं राजपथ का विकास हो या फिर प्रधान मंत्री म्यूजियम एवं डा. अम्बेडकर स्मारक या फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉम्प्लेक्स और नरौजी नगर आदि में ट्रेड सेंटर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने संजय सिंह से कहा है की मैट्रो के चौथे चरण का विस्तार एवं आर.आर.टी.एस. विकास सब मोदी सरकार की देन है क्योंकि आप तो सब पैसा रोक के बैठ गये थे, कोर्ट की फटकारें खा कर दिए। और अंत में संजय सिंह याद रखना आपकी सरकार ने दस साल में एक बस डी.टी.सी. के लिए नही खरीदी जबकि मोदी सरकार ने दिल्ली को 1300 से अधिक इलैक्ट्रिक बसें दी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट