सोशल संवाद/डेस्क : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणाम 2023 जारी करने की उम्मीद है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICSE, ISC Results 2023 आज जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक, CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजे आज 13 मई 2023 को दोपहर 3 बजे आने की उम्मीद है।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने हालांकि, अभी तक ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स के लिए अपडेट चेक करते रहना चाहिए।