Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गर्मी की छुट्टियों में अगर घूमने का कर रहे प्लान, तों इन जगहों को रखें अपने लिस्ट में

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: गर्मी की छुट्टियां कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोग जगह-जगह घूमने की प्लानिंग में जुटे हुए हैं अगर आप भी समर वेकेशन में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन जगहों को जरूर अपनी लिस्ट में जगह दे। रोजमर्रा की शोरगुल और थका देने वाले दिनचर्या से अगर कुछ दिनों के लिए राहत पाना चाहते है और

आप शोरगुल से हटकर शांत और आध्यात्मिक माहौल वाली जगह चाहते हैं तो धरमशाला और मैक्लोडगंज बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां का मौसम गर्मियों में भी ठंडा और ताजगी भरा रहता है। बौद्ध मठ, ट्रेकिंग ट्रेल्स, झरने और कैफे कल्चर बच्चों और यंग फैमिली के लिए एक खास अनुभव बनाते हैं। सस्ते होमस्टे और खूबसूरत पहाड़ी नजारों के साथ यहां का हर पल आपको एक नई ऊर्जा से भर देगा। और सबसे बड़ी बात की आपको मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होगा।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं, जहां गर्मियों में भी मौसम एकदम ठंडा और ताजगी से भरा रहता है। पहाड़ों की ठंडी हवा, हरियाली से ढके रास्ते और नेचर के बीच बिताए गए पल बच्चों के साथ आपकी छुट्टियों को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। मनाली एक ऐसा हिल स्टेशन है जो हर मौसम में खास रहता है,लेकिन गर्मियों में इसकी ठंडक और भी सुकून देती है।

यहां बर्फ से ढके पहाड़, बहती हुई नदी और हरियाली के बीच एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और स्नो स्पोर्ट्स का भरपूर मजा लिया जा सकता है. सोलंग वैली और रोहतांग पास जैसे पॉइंट्स बच्चों और बड़ों दोनों को खूब भाते हैं. बजट में बढ़िया होटल्स और स्वादिष्ट लोकल फूड भी यहां आसानी से मिल जाता है।

आंध्र प्रदेश का हार्सिली हिल्स किसी जन्नत से कम नहीं है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थक गए हैं तो यहां आकर सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां जॉर्बिंग, रैप्लिंग, ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान बेस्ट है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator