बड़बिल बोलानी मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग से मार्ग अवरुद्ध, अवैध पार्किंग हटाने में प्रशासन विफल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल बोलानी मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग से मार्ग अवरुद्ध

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील के बोलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकमबेड़ा स्थित आर्या स्टील, पंचवटी, पीटीसीएल कंपनी में माल ढुलाई में लगे भारी वाहनों द्वारा मुख्य सड़कों पर की जा रही अवैध पार्किंग से क्षेत्रवासी परेशान हैं।

यह भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम स्काउट-गाइड राज्य पुरस्कार शिविर सम्पन्न, कैंपफायर में बच्चों की शानदार प्रस्तुति

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अक्सर देखा जाता है कि सड़कों पर दो-तीन लाइन में भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे पब्लिक बस, स्कूल बस सहित छोटी गाड़ियों और राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।

जानकारों का मानना है कि प्रत्येक कंपनी का अपना पार्किंग स्थल होना चाहिए, लेकिन बड़े उद्योगपतियों ने सरकारी सड़कों को ही अपना पार्किंग स्थल बना लिया है। कंपनियों के माल ढुलाई में लगे वाहनों की अवैध पार्किंग को हटाने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर कब मुख्य सड़कें अवैध पार्किंग से मुक्त होंगी?

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---