---Advertisement---

देवघर ट्रेजरी से 99 लाख की अवैध निकासी वेतन निकासी फर्जीवाड़ा

By Riya Kumari

Published :

Follow
देवघर ट्रेजरी से 99 लाख की अवैध निकासी वेतन निकासी फर्जीवाड़ा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देवघर ट्रेजरी (कोषागार) से 99 लाख 6 हजार 762 रुपए की अवैध निकासी में रविवार को सारवां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां के वर्तमानचिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजकिशोर सिन्हा के आवेदन पर सीएचसी सारवां की पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी (वर्तमान में सिविल सर्जन कार्यालय देवघर) के विरुद्ध ये प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि ट्रेजरी से अलग-अलग कर्मियों के खाते से निकासी की गई।

यह भी पढे : चाईबासा में NEET UG 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण, उपायुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

लिखित प्रतिवेदन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में पूर्व लेखा लिपिक सविता कुमारी ने अपना खाता संख्या 31505009828 में आलोक बनर्जी, सुलोचना कुमारी, कुमारी लक्खी और अन्य कर्मियों के नाम पर 28.73 लाख की अवैध निकासी की। वहीं सविता ने जिवलाल मेहरा, सुरसुरी देवी और अन्य कर्मियों की कुल राशि 19 लाख 33 हजार 935 रुपए की अवैध निकासी कर बिन्दु कुमारी के खाता में भुगतान किया।

वहीं प्रभात कुमार के खाते में अनीता कुमारी, कुशुमलता सिन्हा व अन्य कर्मी के नाम पर 24.98 लाख की अवैध निकासी कर भुगतान किया। प्रियंका कुमारी के खाते में कुमारी लक्खी, कलावती कुमारी व अन्य के नाम पर 22.38 लाख की निकासी कर भुगतान किया। सविता कुमारी ने कलावती कुमारी व अन्य के नाम पर 3.62 लाख रुपये की निकासी कर अनिल कुमार दास के खाते में भेजे। आवेदन में राशि के गबन का आरोप लगाया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version