---Advertisement---

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of 14 October

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 14 अक्टूबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 14 अक्टूबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

  • 1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
  • 1700 – रब्बी जुदाह हासिड और चाइम मोलोचो यरूशलेम में आया।
  • 1745 – फ्रेंच सहायता काफिला मॉन्ट्रो स्कॉटलैंड पहुंचा।
  • 1756 – मैत्री और व्यापार का एक समझौता सुल्तान ओसमान III द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और राजा फ्रेडरिक वी। डेनमार्क ने ओटोमन साम्राज्य के लिए असाधारण प्रतिनिधि नियुक्त किया।
  • 1758 – हचकिर्क की लड़ाई, सक्सन में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया।
  • 1760 – रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
  • 1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
  • 1913 – ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
  • 1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
  • 1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।
  • 1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
  • 1952 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
  • 1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
  • 1956 – डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
  • 1964 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • 1964 – अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।
  • 1968 – मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
  • 1968 – अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया।
  • 1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • 1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • 1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
  • 2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
  • 2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
  • 2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
  • 2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
  • 2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
  • 2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
  • 2019 – अर्थशास्‍त्र के लिए 2019 का नोबेल पुरस्‍कार भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्‍नी एस्‍थर डयूफ्लो तथा माइकल क्रेमर को संयुक्‍त रूप से देने की घोषणा।
  • 2019 – रूस ने कैलिबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2019 – भारत – कजाकिस्‍तान का चौथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास काजिंद-2019 उत्‍तराखंड के पिथौड़ागढ़ में समाप्‍त हुआ।
  • 2020 –  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री आगस्‍तो सन्‍टोस के साथ मंत्रिस्‍तर की समीक्षा बैठक की सहअध्‍यक्षता की।
  • 2020 – पाकिस्‍तान एक बार फ‍िर से संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्‍य बना। पाकिस्‍तान को सबसे अधिक मत म‍िले व चीन, नेपाल और उज्‍बेक‍िस्‍तान भी सदस्‍य बने।
  • 2020 – भारत और फ्रांस अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तीसरे सम्मेलन में आईएसए के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष फिर चुने गए।
  • 2021 – भारत को रिकॉर्ड छठे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारी बहुमत से फिर चुना गया।
  • 2021 – दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
  • 2022 – परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल प्रक्षेपण किया।
  • 2022 – पाकिस्तान के पंजाब के मुल्तान शहर में स्थित पंजाब निश्तार हॉस्पिटल (एक सरकारी अस्पताल) की छत पर लगभग 500 सड़े-गले शव मिलने का मामला सामना आया।
  • 2022 – तुर्की में कोयला खदान के धमाके में लगभग 40 मजदूरों की मौत हुईं व कई अन्य घायल हुए।
  • 2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता में पहला पी20 शिखर सम्मेलन देहली में संपन्न हुआ।
  • 2023 – नागालैंड आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन हुआ।
  • 2023 – मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति के चाैथे चरण का शुभारंभ किया।
  • 2023 – इजरायल-हमास युद्ध में 24 घंटे में गाजा में 344 लोगों की मौत, 1,000 से अधिक घायल हुए।
  • 2024 – एलएंडटी, चेन्नई में बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ हुआ।

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1643 – बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह।
  • 1863 – लालू भाई सामलदास मेहता – प्रसिद्ध उद्योगपति थे।1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी थी।
  • 1884 – लाला हरदयाल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और अमेरीका में ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक का जन्म दिल्ली में हुआ।
  • 1924 – वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य असमिया साहित्यकार थे।
  • 1930 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
  • 1931 – निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार।
  • 1950 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1961 – परमीत सेठी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
  • 1979 – रित्विक भट्टाचार्य – भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
  • 1996 – हरजिंदर कौर एक भारतीय भारोत्तोलक हैं।

14 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1240 – रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका।
  • 1947 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
  • 1998 – दसरथ देब – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2004 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।
  • 2013 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 2020 – प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन।
  • 2022 – स्कॉटिश कॉमेडियन और बाफ्टा पुरस्कार विजेता अभिनेता रोबी कोल्ट्रेन (72) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी एंडी बीन (70) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी अभिनेत्री पिपर लॉरी (91) का निधन हुआ।
  • 2024 – स्टैनफोर्ड जेल प्रयोग के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और लेखक फिलिप ज़िम्बार्डो (91) का निधन हुआ।

14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मुनिश्री शीतलसागर मुनि दीक्षा (जैन कैलेण्डर अनुसार)।
  • लाला हरदयाल जन्म दिवस।
  • सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस।
  • दसरथ देब स्मृति दिवस।
  • अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस।
  • अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day)।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---