Dr Abhishek Child Care

1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of August 1
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 1 अगस्त भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 1 अगस्त को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1498 – प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।
  • 1648 – स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • 1714 –  महारानी जॉर्ज लुडविग इंग्लैंड के किंग जॉर्ज प्रथम बने।
  • 1729 –  1729 का धूमकेतु, संभवतः सबसे बड़ा धूमकेतु, रिकॉर्ड पर सबसे अधिक स्पष्ट परिमाण के साथ, निकोलस सरबट द्वारा खोजा गया। जो की मार्सिले में गणित के प्रोफेसर थे।
  • 1732 –  बैंक ऑफ इंग्लैंड का उद्घाटन किया गया।
  • 1770 –  कागल का युद्ध: रूसी कमांडर प्योरट रोमिंट्सव ने 150,000 तुर्कों का सफाया किया।
  • 1785 –  कैरोलीन हर्षेल धूमकेतु की पहली महिला खोजक बन गईं।
  • 1818 –  संयुक्त राज्य विभाग के पृथक स्थलाकृतिक ब्यूरो की स्थापना की गयी।
  • 1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
  • 1876 – कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य बना।
  • 1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
  • 1894 – पहला चीन और जापान युद्ध शुरू।
  • 1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1916 – स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
  • 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया।
  • 1936 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
  • 1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा हुआ।
  • 1947 – लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।
  • 1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
  • 1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
  • 1953 – देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
  • 1958 – आचार्य भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
  • 1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
  • 1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
  • 1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  • 2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
  • 2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
  • 2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • 2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
  • 2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
  • 2009 – महत्‍वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केएबीआईएल की स्‍थापना।
  • 2019 – नई दिल्ली में अटल सामुदायिक नवोन्मेष केंद्र लांच किया गया।
  • 2019 – देहली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की।
  • 2019 – रुहान राजपूत ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, 2019’ से सम्मानित।
  • 2020 – ट्रिपल तलाक को अपराध घोषित करने वाले कानून की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारत में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया गया।
  • 2021 – भारत ने अगस्‍त महीने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष पद संभाला।
  • 2022 – भारतीय संसद ने व्यापक विनाश के हथियार और वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधि निषेध) संशोधन विधेयक 2022 पारित किया।
  • 2022 – हिमाचल प्रदेश की गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई।
  • 2022 – मध्य प्रदेश में जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 की मौत हुई व 13 लोग आग में झुलसे।
  • 2022 – पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक पिकअप वैन में करंट दौड़ने से 10 कांवड़ियों की मौत व 16 अन्य घायल हुए।
  • 2022 – सत्येंद्र प्रकाश ने  पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
  • 2022 – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के वर्तमान महानिदेशक अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
  • 2023 – पीएम मोदी लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए व पुरस्कार की राशि नमामि गंगे को समर्पित की।
  • 2023 – महाराष्ट्र के ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत, 3 घायल हुए।
  • 2023 – जी-20 एम्पॉवर शिखर सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के गांधीनगर में हुआ।
  • 2023 – वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने ईएनसी के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला व मेजर जनरल अमिता रानी ने एमएनएस, अपर महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
  • 2023 – फिच ने अमेरिकी सरकार की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया, इसका कारण “शासन में गिरावट” बताया।
  • 2024 – हिमाचल में 4 जगह बादल फटे, 2 मौतें, 52 लापता; जयपुर में घर के बेसमेंट में डूबने से 3 की मौत हुई।
  • 2024 – पेरिस ओलिंपिक में शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को तीसरा मेडल दिलाया।
  • 2024 – बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।
  • 1882 – भारत रत्न (1961 में) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
  • 1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
  • 1910 – भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद निसार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंद डालने वाले पहले भारतीय बॉलर थे।
  • 1913 – भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
  • 1924 – अब्दुल्ला इब्न अलाज़ीज़ सऊद – सउदी अरब के राजा थे।
  • 1924 – सर फ्रैंक मोर्टिमर मैग्लिन वॉरेल (ताए,उपनाम) एक वेस्ट इंडीज क्रिकेटर और जमैका के सीनेटर थे।
  • 1932 – बैजू बावरा, दायरा, तथा पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ।
  • 1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
  • 1944 – दामोदर माऊज़ो गोवा के उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक और निबन्धकार।
  • 1949 – बची सिंह रावत – भाजपा के उत्तराखंड में अल्मोडा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने (14वीं लोकसभा के सदस्य , 4 बार सांसद रहे)।
  • 1955 – अरुण लाल एक सेवानिवृत्त भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर।
  • 1957 – रामवीर उपाध्‍याय, भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे।
  • 1987 – तापसी पन्नू – भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री।
  • 1993 – रोहित टोकस एक भारतीय मुक्केबाज।

1 अगस्त को हुए निधन

  • 1591 – उर्फ़ी शीराजी – मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।
  • 1863 – ज़िन्दाँ रानी – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।
  • 1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
  • 1920 –  ‘इंडियन होमरूल लीग’ के संस्थापक, हिन्दू-मुस्लिम एकता के हिमायती और ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निधन हुआ।
  • 1970 – कांठे महाराज- भारत के प्रसिद्ध तबला वादक (01 अगस्त 1969 का भी वर्णन)।
  • 1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान का ब्रिटेन में निधन हुआ।
  • 2000 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर और आलोचक।
  • 2001 – बेगम एजाज रसूल भारतीय संविधान सभा की पूर्व सदस्या।
  • 2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता।
  • 2018 – भीष्म नारायण सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ व असम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
  • 2019 – एक ओवर में छह छक्के खाने वाले वेल्स के पूर्व गेंदबाज मैल्कम नैश का निधन।
  • 2020 – राज्यसभा सांसद और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह (64) का निधन हुआ।
  • 2021 – इंग्लैंड के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष टेस्ट क्रिकेटर बनने वाले गेंदबाज इयान थॉमसन (92) का निधन हुआ।
  • 2022 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी हैन्स वीलबेचर (88) का निधन हुआ।
  • 2023 – न्यू जर्सी महासभा की पूर्व सदस्या शीला ओलिवर (71) का निधन हुआ।
  • 2024 – फ्रांसीसी रग्बी यूनियन कोच बर्ट्रेंड फोरकेड का 81 वर्ष की आयु में निधन

1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मेला नयनादेवी – चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.)।
  • साहित्य सम्राट लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे जयन्ती।
  • लोकमान्य बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि।
  • राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन जयन्ती।
  • कमला नेहरू जयन्ती।
  • मुस्लिम महिला अधिकार दिवस (भारत)।
  • विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस (World Lung Cancer Day)।
  • स्वीज़रलैंड राष्ट्रीय दिवस।
  • विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त)।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator