Dr Abhishek Child Care

30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of August 30:
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 30 अगस्त भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 30 अगस्त को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1574 – गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।
  • 1659 – दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
  • 1682 – विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
  • 1721 –  रूसी / स्वीडिश शांति के साथ उत्तरी सागर युद्ध समाप्त किया गया।
  • 1751 – जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
  • 1780 – जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
  • 1806 – न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
  • 1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
  • 1928 – द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
  • 1933 – पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
  • 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
  • 1950 – हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
  • 1951 – फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
  • 1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
  • 1984 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
  • 1991 – अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
  • 1999 – पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
  • 2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
  • 2002 – ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
  • 2002 – कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
  • 2003 – रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2003 – समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 2007 – जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
  • 2007 – नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया।
  • 2007 – बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
  • 2013 – भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
  • 2014 – दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
  • 2019 – उत्तर कोरिया की सत्ता पर किम जोंग की पकड़ मजबूत करने के लिए देश के संविधान में कई बदलाव किए। इन बदलावों से उन्हें अब राष्ट्राध्यक्ष का दर्जा मिल गया।
  • 2019 – भारत सरकार ने बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया। 10 सरकारी बैंकों का विलय होकर 4 बड़े बैंक बनेंगे। 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, अब यह 12 रह जाएंगे।
  • 2020 – कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने बंगलूरू में देश की पहली रोल ऑन रोल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।
  • 2021 – अमेरिकी सेना के अंतिम तीन सी-17 विमानों ने 30-31 अगस्त की आधी रात काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और इसके साथ ही अफगानिस्तान में 20 सालों से चल रहा अमेरिकी सैन्य अभियान समाप्त हुआ।
  • 2022 – जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में एक वाहन के गहरे खड्ड में गिरने से 8 लोगों की मौत व 3 गंभीर रूप से घायल हुए।
  • 2022 – केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाली में ब्राजील के शिक्षा मंत्री श्री विक्टर गोडॉय के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
  • 2023 – कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना शुरू।
  • 2023 – चांद पर रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की खींची फोटो , ISRO ने शेयर की।
  • 2023 – भारत में 8:37 पर सुपर ब्लू मून दिखाई दिया , चांद 14% बड़ा दिखा , अब 2037 में जनवरी – मार्च में ऐसा दिखेगा।
  • 2023 – प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने भारत की जी20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • 2024 – अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात असना में तब्दील हुआ।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1569 – जहाँगीर अकबर के जेष्ठ पुत्र थे (1559 का भी वर्णन)।
  • 1888 – कन्हाई लाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
  • 1895 – सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व लोकसभाध्यक्ष।
  • 1900 – बीर भान भाटिया एक भारतीय चिकित्सक और ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रांत की विधान परिषद के पूर्व सदस्य थे।
  • 1903 – भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।
  • 1912 – नैन्सी ग्रेस ऑगस्टा वेक , एसी , जीएम – जिसे मैडम फियोका और नैन्सी फियोका के नाम से भी जाना जाता है , एक नर्स और पत्रकार थीं,
  • 1918 – बिनायक आचार्य – उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1923 – शैलेन्द्र गीतकार ।
  • 1954 – रवि शंकर प्रसाद – भारत के कोयला एवं खान मंत्रालय, न्याय एवं विधि मन्त्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय में राज्य मन्त्री रह चुके।
  • 2001 – CWG 2022 में भारत को मेडल दिलाने वाली बॉक्सर जैसमिन लैंबोरिया ( हरियाणा के भिवानी में जन्मी)।

30 अगस्त को हुए निधन

  • 1659 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
  • 1952 – ओसबोर्न स्मिथ – भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर।
  • 1976 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
  • 2008- कृष्ण कुमार बिड़ला, प्रसिद्ध उद्योगपति ।
  • 2014 – बिपिन चन्द्र – प्रसिद्ध इतिहासकार ।
  • 2019 – वैलेरी कैथरीन हार्पर एक अमेरिकी अभिनेत्री थीं।
  • 2019 – फ्रांसेस्को मारिया कोलंबू एक इतालवी बॉडीबिल्डर, पावरलिफ्टर, अभिनेता, लेखक, निर्माता और एक लाइसेंस प्राप्त हाड वैद्य।
  • 2021 – मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य माने जाने वाले अनुभवी कोच वासु परांजपे (82) का निधन हुआ।
  • 2022 – सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव (91) का निधन।
  • 2022 – लाइफ मिशन संस्था के प्रणेता व लकुलिश योग यूनिवर्सिटी के संस्थापक स्वामी राजर्षि मुनि (92) ब्रह्मलीन हुए।
  • 2023 – रूसी शौकिया पहलवान गेन्नेडी आंद्रेयेविच सैपुनोव (84) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी लेखक जैक सोनी (68) का निधन हुआ।
  • 2023 – मिस्री व्यापारी मोहम्मद अल-फायद (94) का निधन हुआ।
  • 2024 – गुयाना के राजनेता और राष्ट्रमंडल महासचिव श्रीदत्त रामफल (95) का निधन हुआ।
  • 2024 – तुहेतिया पूतातौ ते व्हेरोहेरो VII, न्यूजीलैंड माओरी राजा (69) का निधन हुआ।

30 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मेला देवनारायण ।
  • कन्हाई लाल दत्त जयन्ती।
  • बिनायक आचार्य जयन्ती।
  • राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस।
  • International Whale Shark Day.
  • जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र , International Day of the Victims of Enforced Disappearances)।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator