Dr Abhishek Child Care

31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of August 31,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 31  अगस्त भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 31  अगस्त को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1422 – हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए।
  • 1715 –  इंग्लैंड के ओल्ड डॉक लिवरपूल का उद्घाटन थॉमस स्टीयर नाम के इंजीनियर ने किया।
  • 1724 –  स्पेन के लुई आई की 17 साल की उम्र में बीमार होने के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके पिता फिलिप V ने सिंहासन फिर से संभाला।
  • 1778 –  ब्रिटिश क्रांति के दौरान ब्रिटिश ब्रॉन्क्स में 17 शेयरब्रिज भारतीयों को मारा गया।
  • 1827 –  प्रथम विस्काउंट गोडेरिच, फ्रेडरिक जॉन रॉबिन्सन जॉर्ज कैनिंग की मौत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • 1871 – एडॉल्फे थियर्स फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनाये गए।
  • 1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
  • 1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।
  • 1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
  • 1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
  • 1920 – बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की।
  • 1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
  • 1955 – टेक्सास के लुफकिन में पहला माइक्रोवेव आधारित टीवी स्टेशन की स्थापना की गई।
  • 1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
  • 1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
  • 1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
  • 1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • 1978 – प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये।
  • 1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
  • 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
  • 1994 – विश्व चेस चैंपियन गैरी कासपोरोव को पेंटियम कंप्यूटर ने शतरंज में मात दी।
  • 1994 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।
  • 1995 – पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
  • 1996 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
  • 1996 – इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
  • 1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी।
  • 1998 – राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
  • 1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
  • 1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
  • 2002 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
  • 2004 – इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
  • 2005 – ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • 2007 – ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
  • 2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  • 2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
  • 2009 – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
  • 2010 – इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।
  • 2019 – अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन ने लखनऊ में “मेगा वेंडर मीट 2019” का आयोजन किया।
  • 2019 – बहुप्रतीक्षित असम नागरिक रजिस्टर {नेशनल सिटिजन रजिस्टर }की अंतिम लिस्ट जारी की।
  • 2020 –  जापान ने भारत में कोविड-19 संकट से निपटने हेतु स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आधिकारिक विकास सहायता ऋण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये दिए।
  • 2020 – मध्य एशिया में शांति की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला व्यावसायिक विमान अबुधाबी में उतरा।
  • 2021 – अफगानिस्तान में कब्जे का बाद पहली बार भारत और तालिबानी नेता के बीच औपचारिक मुलाकात हुई।
  • 2021 – राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हुई।
  • 2021 – अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार मनाया गया।
  • 2022 – देहली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की।
  • 2022 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने की मंजूरी दी।
  • 2022 – धर्मेंद्र प्रधान ने इंडोनेशिया के बाली में दक्षिण अफ्रीका के उच्च शिक्षा, विज्ञान और नवाचार मंत्री माननीय डॉ. बोंगिंकोसी इमैनुएल ‘ब्लेड’ नजीमांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
  • 2023 – इसरो ने आज बताया कि चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड ILSA ने चांद की सतह पर भूकंप जैसी प्राकृतिक घटना को (26 अगस्त को) रिकॉर्ड किया।
  • 2023 – गुजरात में 700 मेगावॉट के देश का पहले सबसे बड़े स्वदेशी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूनिट-3 ने पूरी क्षमता के साथ परिचालन शुरू किया।
  • 2023 – 5 डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना के पहले जहाज ‘डीएससी ए 20 (यार्ड 325)’ का जलावतरण मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (टीआरएसएल), कोलकाता में हुआ।

31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1871 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
  • 1919 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
  • 1940 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1944 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ।
  • 1962 – पल्लम राजू, एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
  • 1963 – ऋतुपर्णो घोष – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।

31 अगस्त को हुए निधन

  • 1995 – बेअंत सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2003 – विजयशंकर मल्ल – इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
  • 2016 – कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
  • 2020 – भारत के पूर्व / तेरहवें राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी (भारत रत्न से सम्मानित , 84 ) का निधन हुआ।
  • 2023 – रूसी रोवर एनाटोली सास (87) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी अभिनेत्री गेल हनीकट (80) का निधन हुआ।

31 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • संत ताजुद्दीन बाबा पुण्य तिथि (नागपुर)।
  • प्रणब मुखर्जी स्मृति दिवस।
  • बेअंत सिंह स्मृति दिवस।
  • कश्मीरी  लाल जाकिर स्मृति दिवस।
  • स्थानीय स्वशासन दिवस (उड़ीसा)।
  •  अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (2021 से )।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version