---Advertisement---

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
8

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 8 दिसंबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 8 दिसंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
  • 1881 – यूरोपीय देश आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
  • 1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
  • 1931 – दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
  • 1934 – इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।
  • 1941 – अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1943 – वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।
  • 1956 – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
  • 1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
  • 1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
  • 1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
  • 1998 – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
  • 2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न ।
  • 2000 –  फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।
  • 2000 – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
  • 2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
  • 2002 – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
  • 2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
  • 2003 – वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।
  • 2003 – उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुई।
  • 2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
  • 2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
  • 2009 – इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।
  • 2019 – इस्राइल ने हमास के नियंत्रण वाली गज़ा पट्टी पर हवाई हमले किये।
  • 2019 – दिल्ली के एक कारखाने में सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गयी।
  • 2019 – फिनलैंड की परिवहन मंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सना मरीन 34 की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं।
  • 2019 – दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी तुंजी मिस यूनिवर्स बनीं।
  • 2020 – भारतीय सेना और DRDO ने संयुक्त रूप से पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर देश में निर्मित उन्नत युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का सफल परीक्षण किया।
  • 2020 – भारतीय मूल के अनिल सोनी WHO फाउंडेशन के पहले CEO बने ,1 जनवरी 2021 को इस संगठन के पहले CEO का पदभार संभालेंगे।
  • 2021 – तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 में से 13 लोगों की मौत हुई व ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह की जान बची।
  • 2021 – ओडिसा के चांदीपुर में हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2021 – भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया।
  • 2022 – तीन दिवसीय वियतनाम अंतर्राष्ट्रीय रक्षा एक्सपो 2022 हनोई में शुरू हुआ, जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • 2022 – वन्‍य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक-2022 संसद से पारित हुआ।
  • 2022 – गुजरात चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत , हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत व AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी।

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
  • 1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
  • 1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
  • 1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
  • 1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
  • 1901 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
  • 1927 – प्रकाश सिंह बादल – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
  • 1935 – धर्मेन्द्र – भारतीय अभिनेता।
  • 1946 – शर्मिला टैगोर – भारतीय अभिनेत्री।
  • 1956 – अमी घिया शाह गुजरात, भारत से एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।

8 दिसंबर को हुए निधन

  • 1947- भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी ।
  • 2002 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
  • 2005 – रानी विजया देवी – भारतीय राजकुमारी थीं।
  • 2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
  • 2019 – भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद् के चेयरमैन बी.बी. कुमार का निधन हुआ।
  • 2021 – तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ।
  • 2022 – एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी (80) का निधन हुआ।

8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस।
  • बालाजी बाजीराव जयन्ती।
  • प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस।
  • अभिनेता धर्मेन्द्र जन्म दिवस।
  • भारत के प्रथम ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत स्मृति दिवस।
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 39वां स्‍थापना दिवस।
  • अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।
  •  राष्ट्रीय मतिमंद पुनर्वसन सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version