---Advertisement---

13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of July 13, know what special

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 13 जुलाई भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 13 जुलाई  को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
  • 1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
  • 1660 – शिवा काशिद शिवाजी ने शिवाजी महाराज और परिणामी मराठी साम्राज्य पर संकट को टालने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया (12-13 जुलाई 1960)।
  • 1700 –  कांस्टेंटिनोपल की संधि शांति की स्थापना के बाद रूसी-तुर्की युद्ध हुआ।
  • 1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
  • 1772 – कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
  • 1787 – संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की।
  • 1830 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था (1803 का भी वर्ण है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
  • 1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
  • 1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
  • 1871-  क्रिस्टल पैलेस लंदन में विश्व का पहला चैम्पियनशिप बिल्ली शो हैरिसन वेयर द्वारा आयोजित किया गया।
  • 1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
  • 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।
  • 1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
  • 1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
  • 1897 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया (कन्फर्म नहीं)।
  • 1905 –  कलकत्ता के बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने / बहिष्कार का सुझाव दिया गया।
  • 1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
  • 1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
  • 1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था।
  • 1925 – वॉल्ट डिज़नी ने इडाहो शहर में लिलियन बाउंड्स के साथ शादी की।
  • 1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
  • 1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
  • 1947 – ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में पारित हुआ।
  • 1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
  • 1974 – हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
  • 1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई थी।
  • 1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
  • 1992 – यीत्ज़ाक राबिन इस्राइल के प्रधानमंत्री बने।
  • 1998– भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
  • 1998 – ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
  • 2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
  • 2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • 2001 – वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
  • 2004 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • 2006 – परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
  • 2008 – अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
  • 2009 – शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की।
  • 2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।
  • 2016 – यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी।
  • 2019 – मेघालय देश का पहला राज्य बना जहां जल नीति बनाई गई ।
  • 2019 – सोमालिया के होटल में आतंकी हमले में अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिकों समेत 26 की मौत हुई।
  • 2020 – भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम का राष्ट्रपति चुन लिया गया।
  • 2021 – विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ता‍जिकिस्‍तान की दो दिन की यात्रा पर दुशाम्‍बे पहुँचे।
  • 2021 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कुर्रम में आतंकी हमला हुआ , सेना के कैप्टन समेत 12 सैनिकों की मौत, 15 से अधिक घायल हुए।
  • 2022 – दिखा:धरती के सबसे करीब आया चंद्रमा , साल का सबसे बड़ा सुपरमून  दिल्ली-अजमेर समेत दुनियाभर में 15% ज्यादा चमकीला चांद दिखा।
  • 2022 – राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की 43वीं बैठक का आयोजन किया गया।
  • 2022 – चीन और पाकिस्तान द्वारा सी गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास (10 से 13 जुलाई ) आयोजित किया गया।
  • 2022 – भारत में बांग्‍लादेश के अगले उच्‍चायुक्‍त के तौर पर मुस्‍तफ‍िजुर रहमान न‍ियुक्‍त किए गए।
  • 2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए रवाना हुए।
  • 2023 – रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना को मंजूरी दी।
  • 2023 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
  • 2024 – भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, WCL 2024 का खिताब जीता।
  • 2024 – प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई  में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन किया।

13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1814 – सुप्रसिद्ध भानुभक्त आचार्य एक नेपाली लेखक, कवि और अनुवादक थे।
  • 1932 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
  • 1933 – भीष्म नारायण सिंह – असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
  • 1939 – प्रकाश मेहरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुआ था।
  • 1941 – टी. कल्पना देवी – आठवीं लोकसभा की सदस्य।
  • 1941 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।
  • 1944 – ज़ोरामथंगा भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ।
  • 1945 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
  • 1947 – अस्ताद देबू एक भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर थे।
  • 1984 – उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।

13 जुलाई को हुए निधन

  • 1994 – कृष्ण गुंडोपंत गिंदे, जिन्हें के.जी. गिंडे एक भारतीय शास्त्रीय गायक और शिक्षक थे।
  • 1995 – बंगाली उपन्यासकार / लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
  • 2013 – शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका थी।
  • 2021 – यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व खिलाड़ी थे।
  • 2023 –  अमेरिकी अभिनेत्री कार्लिन ग्लिन का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • 2024 – बुल्गारियाई फुटबॉल गोलकीपर इलिया वालोव का 62 वर्ष की आयु में फेफड़ों की बीमारी से निधन हुआ।
  • 2024 – अमेरिकी अभिनेता जेम्स बी. सिकिंग का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

    13 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    • वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र)।
    • कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि।
    • स्वामी कल्याण देव शुक्रताल (पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं)।
    • शहीद / मत्यर दिवस (कश्मीर)।

    YouTube Join Now
    Facebook Join Now
    Social Samvad MagazineJoin Now
    ---Advertisement---