---Advertisement---

04 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of June 04

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 4जून भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 4 जून  को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1039 – हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने।
  • 1674 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 1784 – ल्योन, फ्रांस में एलिजाबेथ थिबल, गर्म हवा के गुब्बारे में सवारी करने वाली महिला बनी।
  • 1805 – त्रिपोली और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला बारबरी युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1805 – लंदन के हार्स गार्ड्स परेड में रंगमंच का पहला कार्यक्रम आयोजित किया किया।
  • 1810 – घोड़े के चोरो को पड्कने के लिए डेडम, मैसाचुसेट्स में एक सोसाइटी की स्थापना की गयी।
  • 1831 – राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लियोपोल्ड वैन सक्सन-कोबर्ग को बेल्जियम के राजा के रूप में चयन किया गया।
  • 1845 – मैक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू ​हुई।
  • 1850 – इंग्लैंड में पेट्रोकेमिंग करने वाला स्व-डिओडोरिज़िंग उर्वरक तैयार किया गया।
  • 1896 – हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेटरोइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
  • 1911 – अलास्का के इंडियन क्रीक में सोना मिला।
  • 1919 – अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।
  • 1928 – चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
  • 1929 – जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली टे​क्निकलर मूवी का डेमो दिया।
  • 1939 – ओकलाहोम शहर में पहली बार खरीदारी करने वाली गाड़ी पेश की गई।
  • 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
  • 1944 – अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
  • 1959 – सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
  • 1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
  • 1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
  • 1982 – इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया।
  • 1986 – हेनरी फोर्ड ने अपनी कार की टेस्ट ड्राइव की।
  • 1989 – चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया । इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ।
  • 1991 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी
  • 1997 – दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
  • 2001 –  ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
  • 2003 – डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स-2003’ बनीं।
  • 2005 – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
  • 2006 – यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 2007 – ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
  • 2008 – न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
  • 2011 – नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं।
  • 2011 – अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
  • 2011 – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी।
  • 2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • 2019 – अमेरिका ने क्यूबा की अमेरिकी यात्रा पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की।
  • 2019 –  घर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से जेट ईंधन बनाने का तरीका ,अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के वैज्ञानिकों ने खोजा।
  • 2020 – हांगकांग की विधायिका ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी होगा।
  • 2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की अगुआई में दोनों देशों के बीच पहली वर्चुअल शिखर बैठक हुई , एक दूसरे के सैन्य अड्डे इस्तेमाल करेंगे , दोनों देशों के बीच हुए नौ समझौते हुए।
  • 2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की।
  • 2021 – भारतीय नौसेना के सबसे पुराने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक को 40 गौरवशाली वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया गया।
  • 2022 – चीन में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन हुई डिरेल, चालक की मौत हुई कई घायल हुए।
  • 2022 – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 9 की मौत हुई व 15 घायल हुए।
  • 2022 – जापानी नाविक केनिची होरी 83 वर्ष की आयु में प्रशांत महासागर को अकेले पार करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बने।
  • 2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता: स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई।
  • 2023 – पोलैंड में डूडा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।
  • 2023 – चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हुई और 5 लापता हुए।
  • 2023 – अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 के वर्जीनिया में दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हुई।
  • 2023 – यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई देश के पूर्व और दक्षिण में बढ़ती लड़ाई के साथ शुरू हुई।
  • 2024 – नाइजीरिया की यूनियनों ने नये न्यूनतम वेतन पर बातचीत के लिए हड़ताल स्थगित कर दी।
  • 2024 – स्लोवेनिया की संसद ने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2024 – दक्षिण कोरिया ने कचरा गुब्बारों को लेकर तनाव के बाद उत्तर कोरिया के साथ सैन्य समझौता स्थगित किया।
  • 2024 – चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन का चांग’ए 6 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की दूरवर्ती सतह से चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों के नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस आ गया।

04 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1936 –  हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ।
  • 1946 – भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम का जन्म हुआ।
  • 1947 – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता अशोक सर्राफ का जन्म हुआ।
  • 1948 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री का जन्म हुआ।
  • 1975 – अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म हुआ।
  • 1979 – भारतीय लेखक अवनीश सिंह चौहान का जन्म हुआ।
  • 1984 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल प्रियामणि का जन्म हुआ।
  • 1988 – भगत भारत के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद का जन्म हुआ।
  • 2004 – अमेरिकी बाल अभिनेत्री , नर्तकी और रिकॉर्डिंग कलाकार मैकेंज़ी ज़िग्लर का जन्म हुआ।

04 जून को निधन हुए व्यक्ति

  • 1962 – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का निधन हुआ।
  • 2001 – नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन हुआ।
  • 2016 – भारतीय अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन हुआ।
  • 2018 – साहित्यकार अभिमन्यु अनत – मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट का निधन हुआ।
  • 2020 – खट्टी-मीठी फिल्मों के निर्देशक बासु चटर्जी का निधन हुआ।
  • 2020 – कोरोना की वजह से फिल्म निर्माता अनिल सूरी का 77 साल की उम्र में निधन हुआ।
  • 2020 – ब्रिटिश प्रोड्यूसर और गीतकार रूपर्ट हाइन का निधन हुआ।
  • 2021 – अमेरिकी अभिनेता क्लेरेंस विलियम्स III (81) का निधन हुआ।
  • 2022 –  बारबेडियन उपन्यासकार, निबंधकार और कवि जॉर्ज विलियम लैमिंग ओसीसी (94) का निधन हुआ।
  • 2023 – मराठी और हिंदी सिनेमा की महान् अभिनेत्री सुलोचना लाटकर (94) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी पियानोवादक व संगीतकार जॉर्ज विंस्टन (74) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी पिचर , कोच और मैनेजर रोजर ली क्रेग (93) का निधन हुआ।
  • 2024 – केरल के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता बीआरपी भास्कर (93) का निधन हुआ।

04 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आरुद्र स्मृति दिवस।
  • नूतन जयन्ती।
  • लखन सिंह यादव जन्म दिवस।
  • अनिल अंबानी जन्म दिवस।
  • निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस।
  • ट्रायोन संधि दिवस (रोमानिया)।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---