---Advertisement---

14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of May 14 - Know what special things happened on this day (1)

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : 14 मई का दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन ने राजनीति, विज्ञान, युद्ध, और समाज में अनेक घटनाएँ घाटी हैं । चलिए जानते हैं कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएँ ।

यह भी पढ़े : सोना ₹3,340 गिरकर ₹94,393 पर आया:चांदी ₹1,631 फिसलकर ₹94,095 किलो बिक रही, आगे और गिर सकते हैं दाम

  • 1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
  • 1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1719 – न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया।
  • 1767 – ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया।
  • 1796 – इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था।
  • 1800 –  द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई।
  • 1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
  • 1870 – नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया।
  • 1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे।
  • 1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था।
  • 1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
  • 1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
  • 1912 – चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया।
  • 1914 – वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
  • 1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
  • 1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
  • 1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
  • 1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
  • 1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया।
  • 1999 – पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।
  • 1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
  • 2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते।
  • 2004 – डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
  • 2006 – पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।
  • 2006 – चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
  • 2007 – जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2008 – टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
  • 2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
  • 2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
  • 2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
  • 2019 – भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई।
  • 2020 – पांचवीं बार इस्राइल के पीएम बने बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन से बनाई सरकार।
  • 2020 – भारत – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कोबास-6800-(COBAS-6800) नामक परीक्षण मशीन राष्‍ट्र को समर्पित की।
  • 2020 – स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जैनेज जानसा ने संसद में बताया स्लोवेनिया COVID-19 महामारी को अधिकारिक रूप से रोकने वाला यूरोप का पहला राष्ट्र बना।
  • 2021 – उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में विस्फोट से 12 की मौत व 15 अन्य लोग घायल हुए।
  • 2022 – दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी , मौके पर दमकल की 22 गाड़ियों ने अग्निशमन अभियान चलाया।
  • 2022 – अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत व 3 लोग घायल हुए।
  • 2022 – यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति चुना।
  • 2022 – मुख्य निर्वाचन आय़ुक्त सुशील चंद्रा सेवानिवृत्त हुए।
  • 2022 – कोल्हापुर की बेटी कस्तूरी सावेकर ने दुनिया के सबसे ऊंचे और उतने ही कठिन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।
  • 2023 – भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का  सफल परीक्षण किया।
  • 2023 – तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने की दो घटनाओं में बीते तीन दिन के अंदर 14 लोगों की मौत हुई व 51 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए।
  • 2023 – आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की जोरदार भिड़ंत से सात महिलाओं की मौत हुई।
  • 2023 – गुजरात में कृष्णा सागर झील में डूबकर 5 बच्चों की मौत हुई वहीं महाराष्ट्र में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हुई।
  • 2024 – गूगल ने अपने वार्षिक सम्मेलन में नए जनरेटिव एआई फीचर्स का अनावरण किया।
  • 2024 – झुंझुनूं में हिन्दुस्तान कॉपर की खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से कोलकाता से आई विजिलेंस समेत 14 लोग फंसे।

14 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1657 – शम्भाजी – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
  • 1883 – अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
  • 1892 – अरुण चन्द्र गुहा – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता।
  • 1923 – मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
  • 1962 – रघु राम कृष्ण राजू एक भारतीय उद्योगपति व राजनेता , जो 17 वीं लोकसभा से संसद सदस्य बने।
  • 1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म ।
  • 1987 – ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल।
  • 1997- मानुषी छिल्लर – सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया।
  • 1998 – तरूनी सचदेव – भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री ।

14 मई को हुए निधन

  • 1923 – एन.जी. चन्दावरकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
  • 1943 – अल्ला बख़्श – अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।
  • 1963 – डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता।
  • 1978 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।
  • 2012 – तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )।
  • 2016 – कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।
  • 2020 – पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में निधन हो गया।
  • 2020 – साहित्य अकादमी से सम्मानित बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन।
  • 2021 – महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन हुआ।
  • 2022 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (46) का कार दुर्घटना में निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी पेशेवर पोकर प्लेयर डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (89) का निधन हुआ।
  • 2023 – स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी फेर्रान ओलिवेला (86) का निधन हुआ।
  • 2024 – स्कॉटिश अभिनेत्री गुड्रन उरे (98) का निधन हुआ।

14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)।
  • छत्रपति शम्भाजी महाराज जयन्ती।
  • डॉ.  रघुवीर स्मृति दिवस।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---