---Advertisement---

15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of May 15

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : 15 मई का दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन ने राजनीति, विज्ञान, युद्ध, और समाज में अनेक घटनाएँ घाटी हैं । चलिए जानते हैं कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएँ ।

यह भी पढ़े : 14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
  • 1701 – स्पेनिश युद्ध उत्तराधिकार के लिए शुरू हुआ।
  • 1718 – जेम्स पक्ले जो की एक लंदन के वकील थे, दुनिया की पहली मशीन गन बनाया।
  • 1730 – रॉबर्ट वाल्पोल प्रभावी रूप से ब्रिटेन के प्रथम प्रधान मंत्री बनाये गए।
  • 1788 – ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए।
  • 1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
  • 1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1829 – डेमियन साइरिल द्वारा एस्त्रियन नामक एक उपकरण के लिए पेटेंट लागू किया गया।
  • 1851 – पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई, हालांकि खोज तीन महीने पहले की गई थी।
  • 1858 – रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया।
  • 1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
  • 1878 – टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गयी।
  • 1891 – फिलिप्स एंड कंपनी को हॉलैंड में स्थापित किया गया।
  • 1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
  • 1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
  • 1930 – विश्व की पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।
  • 1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
  • 1939 – चिप्स द्वारा बनायीं गयी रोमांटिक नाटक फिल्म अलविदा का ब्रिटेन में प्रीमियर किया गया।
  • 1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
  • 1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।
  • 1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
  • 1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
  • 1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
  • 1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
  • 1985 – सोवियत संघ को वर्गीकृत नौसैनिक संचार पास करने के लिए एफबीआई द्वारा जॉन एंथनी वाकर जूनियर को गिरफ्तार किया गया।
  • 1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
  • 1991 – एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
  • 1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलैडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
  • 2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
  • 2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
  • 2003 – इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
  • 2004 – ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
  • 2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • 2008 – भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं (2005 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
  • 2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
  • 2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
  • 2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई।
  • 2019 – कैलास भू क्षेत्र बनेगा World Heritage, विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में हुआ शामिल।
  • 2019 – फ्रांस के मशहूर चित्रकार क्लॉड मोनेट की पेंटिंग mules एक नीलामी में रिकॉर्ड 11 करोड़ डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) में बिकी। मोनेट ने इसे 1890-91 में बनाया था।
  • 2019 – दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया ।
  • 2020 – विश्व बैंक ने भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूर की।
  • 2020 – म्‍यांमा की सेना ने आज भारत को पूर्वोतर भारत से 22 उग्रवादी सौंपे।
  • 2021 – इज़राइल ने गाजा पट्टी को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें दस लोग मारे गए।
  • 2021 – चीन मंगल पर अपना रोवर जू रॉन्ग उतारने में सफल हुआ व अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना।
  • 2022 – चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार ने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।
  • 2022 – भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 जीतकर इतिहास रचा। 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 के अंतर हराया।
  • 2022 – त्रिपुरा में प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष माणिक साहा ने नये मुख्‍यमंत्री की शपथ ली।
  • 2022 – यूक्रेन की वायु सेना ने 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया।
  • 2023 – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।
  • 2023 – भारत और ईएफटीए ने एक नए व्यापार और साझेदारी समझौते (टीईपीए) की दिशा में कदम बढ़ाए।
  • 2023 – जी20 संस्कृति समूह ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक भुवनेश्वर में शुरू हुई।
  • 2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत तीसरी ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह (ईटीडब्ल्यूजी) की बैठक मुंबई में शुरू हुई।
  • 2024 – सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने पद की शपथ लेते समय “आज से बेहतर कल” बनाने की शपथ ली।
  • 2024 – 77वें कान फिल्म महोत्सव में भारत मंडप का उद्घाटन किया गया।

15 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1817 – देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता।
  • 1892 – हरि विनायक पाटस्कर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।
  • 1922 – नजीर हुसैन – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे। इन्हें नासिर हुसैन के रूप में भी जाना जाता है।
  • 1923 – जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।
  • 1926 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
  • 1933 – टी. एन. शेषन – भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
  • 1937 – मैडेलिन अल्ब्राइट – पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव ।
  • 1957 – सुशील चंद्रा भारत के चुनाव आयुक्त व इसके पूर्व वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के अध्यक्ष रह चुके।
  • 1965 – माधुरी दीक्षित नेने – बालीवुड अभिनेत्री (कुछ जगह 1967 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

15 मई को हुए निधन

  • 1958 – यदुनाथ सरकार – प्रसिद्ध इतिहासकार।
  • 1991 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित।
  • 1993 – के.एम. करिअप्पा (कोंडडेरा मडप्पा करिअप्पा)- भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’।
  • 1998 – राधिका रंजन गुप्ता भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2010 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
  • 2011 – महेन्द्र सिंह टिकैत – उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
  • 2017 – सुब्रमण्यम रामास्वामी – भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
  • 2021 – मुदुंबई शेषाचल नरसिम्हन FRS – एक भारतीय गणितज्ञ थे ।
  • 2021 -अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन हुआ।
  • 2021 – कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
  • 2023 – कनाडाई कर्लिंग इतिहास में सबसे सफल स्किप्स में से एक रॉन नॉर्थकॉट (87) का निधन हुआ।
  • 2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल कोच टेट्स लॉक (87) का निधन हुआ।
  • 2024 – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
  • 2024 – पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल (97) का निधन हुआ।

15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मॉं आनन्दमयी जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया)।
  • महान क्रान्तिकारी सुखदेव जयन्ती।
  • भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस।
  • सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस।
  • राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस।
  • विश्व परिवार दिवस।
  • अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---