Dr Abhishek Child Care

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of May 22
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : 22 मई का दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन ने राजनीति, विज्ञान, युद्ध, और समाज में अनेक घटनाएँ घाटी हैं । चलिए जानते हैं कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएँ ।

यह भी पढ़े : 21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 334 – ईसा पूर्व सिकंदर महान की सेना ने पार्शिया के राजा को हटाया।
  • 1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
  • 1570 – थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।
  • 1712 – सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया।
  • 1735 – जॉर्ज हेडली ने “ट्रेड विंड” का पहली व्याख्या प्रकाशित की।
  • 1746 – रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
  • 1762 – स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1799 – नेपोलियन बेनापार्ट ने येरूशलम में यहूदियों के राज्य की स्थापना का समर्थन किया।
  • 1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • 1841 – गुरिआ में विद्रोह: जॉर्जिया प्रांत गुरिया ने रूसी साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह आरम्भ किया।
  • 1843 – 700 -1000 प्रवासियों के साथ पहली वैगन ट्रेन स्वतंत्रता ओरेगन को मिसौरी भेजा गया।
  • 1855 – विक्टोरिया के प्रांत को न्यूसाउथ वेल्स से प्रशासनिक रूप से अलग किया गया।
  • 1856 – मास्को के व्यापारी त्रेतिकोफ़ ने पहली बार दो पेण्टिंगें ख़रीदकर अपना चित्र-संग्रह बनाना शुरू किया था।
  • 1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
  • 1892 – डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।
  • 1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
  • 1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
  • 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1943 – पहले लड़ाकू जेट विमान का परीक्षण किया गया।
  • 1946 – पहली बार अमेरिका रॉकेट (डब्ल्यूएसी कार्पोल) को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में कामयाब हुआ।
  • 1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
  • 1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
  • 1972 – रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने निक्सन। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।
  • 1972 – पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
  • 1987 – भारत के मेरठ में हाशिमपूरा नरसंहार हुआ।
  • 1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
  • 1990 – उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
  • 1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
  • 1996 – माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
  • 2001 – दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • 2002 – नेपाल में संसद भंग।
  • 2003 – अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
  • 2007 – गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए।
  • 2008 – कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न।
  • 2008 – मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति ‘निर्मला’ सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।
  • 2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
  • 2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें 158 लोगों की मौत हुई।
  • 2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।
  • 2019 – फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने युद्ध मिशन में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन कर इतिहास रच दिया।
  • 2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को रिसेट-2बी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण कर एक बार फिर सुनहरा इतिहास रच डाला।
  • 2019 – भारतीय वायुसेना ने सुपर सोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया , वायुसेना के अनुसार लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई से दागी गई ब्रह्मोस ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को निशाना बनाया।
  • 2020 – पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 107 लोगों में से 97 की मौत हो गई। बुरी तरह जले शवों की डीएनए जांच से की पहचान।
  • 2020 – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 34-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप कार्यभार संभाला।
  • 2021 – बिहार सरकार ने ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस को कानून, 1897 के तहत महामारी घोषित किया।
  • 2021 – रिमोट-नियंत्रित और मोटर चालित चीन के रोवर ने पहली बार मंगल की सतह पर ड्राइव किया। जिससे चीन लाल ग्रह पर अपने उद्घाटन मिशन पर एक लैंड व्हीकल की परिक्रमा, लैंड और तैनात करने वाला पहला देश बना।
  • 2021 – कांगो के शहर गोमा के पास स्थित ज्वालामुखी फटा।
  • 2021 – चीन में बर्फीले तूफान के कारण अल्ट्रा मैराथन में हिस्सा लेने वाले 21 धावकों की मौत।
  • 2022 – उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।
  • 2022 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की दस लाख महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
  • 2023 – श्रीनगर में 22 से 24 मई तक ‘जी20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक’ आयोजित हुई।
  • 2023 – पीएम मोदी को “उनके वैश्विक नेतृत्व की मान्यता” में फिजी के सर्वोच्च सम्मान, ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया।
  • 2023 – बलिया गंगा में 40 लोगों से भरी नाव डूबने से 3 की मौत।
  • 2023 – अमेरिका और पापुआ न्यू गिनी के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 2024 – अमेरिका ने हमास का खात्मा करने के लिए इजराइल के राफा ऑपरेशन को दी हरी झंडी।

22 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1772 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
  • 1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म। यह अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
  • 1878 – गामा पहलवान – पेशेवर पहलवान(मतभेद)।
  • 1911 – साहु शांति प्रसाद एक उद्यमी , समाज सेवी व भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक ।
  • 1925 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
  • 1959 – महबूबा मुफ़्ती – एक भारतीय राजनीतिज्ञा तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री।

22 मई को हुए निधन

  • 1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले महान योद्धा सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत।
  • 1991 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
  • 2011 – गोविन्द चन्द्र पाण्डे – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
  • 2012 – फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम – मेघालय के आठवें मुख्यमंत्री।
  • 2020 – चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एशले कूपर का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन।
  • 2020 – नेपाल सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद।
  • 2020 – विख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका श्यामला जी भावे का निधन ।
  • 2020 – इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का निधन।
  • 2021 – दिग्गज संगीतकार विजय पाटिल उर्फ़ लक्षमण का दिल को दौरा पड़ने से निधन हुआ।
  • 2021 – चीन के ‘हाइब्रिड चावल के जनक’ युआन लॉन्गपिंग का निधन।
  • 2023 – साउथ फिल्मों के स्टार सरथ बाबू (71) का बीमारी के बाद निधन हुआ।
  • 2024 – अमेरिकी अभिनेता डैरिल हिकमैन (92) का निधन हुआ।

22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • भगवान विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी)।
  • आचार्य शांतिसागर जी समाधि (जैन)।
  • राजाराम मोहनराय जयन्ती (253वीं)।
  • फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम स्मृति दिवस।
  • विश्व गोथ दिवस।
  • विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator